भागलपुर, दिसम्बर 20 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सामाजिक संस्था स्वाभिमान द्वारा मंदरोजा में शुक्रवार को क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और रोशन सिंह का 98वां बलिदान दिवस मनाया गया। संस्था के सदस्यों ने तीनों वीरों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की। उन्होंने कहा कि तीनों ने काकोरी ट्रेन एक्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। देश की आजादी के लिए इन वीर सपूतों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। ऐसे क्रांतिकारियों का नाम स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। मौके पर रंजन कुमार राय, प्रेम कुमार सिंह, नवल किशोर सिंह, अजय शंकर प्रसाद, संतोष कुमार आदि।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.