भागलपुर, मार्च 11 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सामाजिक संस्था स्वाभिमान की ओर से मंदरोजा स्थित प्रगति शिक्षण संस्थान में मंगलवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 129वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित लोगों ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर रंजन कुमार राय, संतोष कुमार ठाकुर, चंदन कुमार, प्रेम कुमार सिंह, नवल प्रसाद, राजीव रंजन, अजय शंकर आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.