भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सामाजिक संस्था स्वाभिमान द्वारा मंदरोजा स्थिति प्रगति शिक्षण संस्थान में रविवार को स्वतंत्रता सेनानी और देश के प्रथम शिक्षामंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की 68वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष जगतराम साह कर्णपुरी ने की। साहित्यकार रंजन कुमार राय ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद शिक्षा और संस्कृति को विकास का आधार माना, और उन्होंने हमेश से ही भारत की गंगा यमुनी संस्कृति को बढ़ावा दिया। मौके पर संतोष ठाकुर अनमोल, गोपाल महतो, राजीव रमन, अजय शंकर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.