स्वाभिमान रैली की सफलता को लेकर रालोद ने तैयार की रणनीति
शामली, अगस्त 29 -- शामली। राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर आगामी तीन सितंबर को सहारनपुर जनपद के रामपुर में प्रस्तावित पार्टी की स्वाभिमान रैली की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली की तैयारियों, संगठन की भूमिका और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने कहा कि रैली में जनपद शामली से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपकर व्यापक स्तर पर संपर्क करने पर जोर दिया गया। बैठक में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.