स्वाभिमान पदयात्रा में उमड़े शिक्षक, 22 मांगों पर आवाज बुलंद
वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी। बीएचयू में पदोन्नति सहित 22 मांगों को लेकर शिक्षकों ने मंगलवार को आवाज बुलंद की। परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर से सिंहद्वार तक लगभग तीन किमी लंबी 'शिक्षक स्वाभिमान लोकतांत्रिक पदयात्रा' में 300 से ज्यादा शिक्षक शामिल हुए। 'महादेव से महामना तक' के नारे के साथ इन शिक्षकों ने प्रशासनिक तानाशाही, पद के दुरुपयोग सहित कई प्रकरणों पर न्याय की मांग की।पूर्वघोषित कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार की शाम बड़ी संख्या में शिक्षक परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर पर जुटे। पदयात्रा को देखते हुए परिसर और सिंहद्वार पर सुरक्षा तंत्र और पुलिस भी तैनात रही। शाम सवा पांच बजे विश्वनाथ मंदिर से शिक्षक स्वाभिमान लोकतांत्रिक पदयात्रा शुरू हुई। शिक्षक विज्ञान संस्थान, वाणिज्य संकाय होते हुए वीसी आवास के सामने से नारेबाजी करते हुए सिंहद्वार पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.