कानपुर, अप्रैल 27 -- चकेरी। सर्वश्री ब्राह्मण महासभा की ओर से भगवान परशुराम के जन्मदिवस को लेकर जेके वेलफेयर ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर भगवान परशुराम का पूजन कर उनके चित्र पर माल्यर्पण किया गया। साथ ही वक्ताओं ने सामाजिक समरता व स्वाभिमान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया। जिसके बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज उपेक्षा का शिकार है। उनकी संख्याबल और निष्ठा के आधार पर उचित नेतृत्व और महत्व नहीं मिल रहा। राजनीतिक पार्टियां अपने मंसूबे पूरे करके समाज को एक तरफ कर देती है। ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए आयोग तक गठित नहीं किया जा रहा। जिसके चलते सामाजिक समरसता, समान अधिकार और अपने स्वाभिमान की रक्षा क...