बुलंदशहर, मई 9 -- नरसेना में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्र मोहन, जहांगीराबाद चीनी मिल के अध्यक्ष हरीराज चौहान, मंथन आईटी सॉल्यूशन के एमडी मनवीर ठाकुर ने शोभायात्रा का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। अध्यक्षता प्रमोद राणा ने और संचालन गिरेंद्र राणा ने किया। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप सिंह की जयंती उत्साह के साथ मनाई कार्यक्रम का महत्व डॉ. चंद्र मोहन ने कहा कि हल्दीघाटी का युद्ध केवल एक युद्ध नहीं था बल्कि स्वाभिमान और स्वतंत्रता की लड़ाई थी। सीमित संसाधनों के बावजूद महाराणा प्रताप ने जो साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया वह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि भारत आज उसी आत्मविश्वास और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप जयंती ...