स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे वीर कुंवर सिंह
गिरडीह, अप्रैल 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की विजय गाथा को याद करते हुए गुरूवार को गिरिडीह में विजय उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिला क्षत्रिय कल्याण समाज के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। शाम में कार्यक्रम की शुरुआत वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके पूर्व दिन में शर्बत वितरण व भंडारा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके बलिदान को याद किया और उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- विजय दिवस के रूप में मनाई गई वीर कुंवर सिंह की 168वीं जयंती समाज के लोगों ने कहा कि बाबू कुंवर सिंह केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.