छपरा, जनवरी 19 -- महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर गंगा सिंह कॉलेज में श्रद्धांजलि, त्याग-शौर्य को किया नमन छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के अवसर पर गंगा सिंह कॉलेज में सोमवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। प्राचार्य प्रो. प्रमेन्द्र रंजन सिंह ने कहा कि भारतीय इतिहास में महाराणा प्रताप का नाम त्याग, शौर्य, पराक्रम और दृढ़ संकल्प के प्रतीक के रूप में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उन्होंने मुगल बादशाह अकबर की अधीनता कभी स्वीकार नहीं की और वर्षों तक संघर्ष कर स्वाभिमान की रक्षा की। कार्यक्रम के समन्वयक व महाराणा प्रताप क्षत्रिय संगठन ट्रस्ट, छपरा के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार सिंह ने कहा कि देश के इतिहास में ऐसे व्यक्तित्व विरले ही हु...