रामपुर, मई 10 -- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। यह भी पढ़ें- वीरता के पर्याय थे महाराणा प्रताप - डा. गोपाल सिंहकार्यक्रम का आयोजन सर्वप्रथम अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य-प्रमुख महामंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश ठा. यशपाल सिंह ने सर्वप्रथम महाराणा प्रताप को नमन करते हुए कहा कि महान देशभक्त महाराणा प्रताप सिंह स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के पर्याय हैं। वह किसी जाति विशेष के नहीं बल्कि हर भारतीय के प्रेरणास्रोत हैं। उनकी सेना में सभी धर्मों व वर्गों के लोग शामिल थे। महाराणा प्रताप ने देश की अस्मिता की लड़ाई बहादुरी से लड़ी और देश के लिए अपना बलिदान दिया। महाराणा प्रताप हिंदुस्तान के स्वाभिमान के प्रतीक हैं, उनका जीवन सभी भारतियों के लिए प्रेरणा...