स्वाभिमान, शौर्य व स्वतंत्रता के प्रतीक हैं महाराणा प्रताप : तंवर
रुडकी, जून 8 -- रुड़की, संवाददाता। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लेते हुए महाराणा प्रताप को याद किया। रविवार की रात रामनगर चौक स्थित एक होटल में आयोजित संगोष्ठी में केसरिया रंग में रंगे क्षत्रिय क्षत्रपों ने महाराणा प्रताप के जयघोष के साथ समारोह की रौनक बढ़ाई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि महाराणा प्रताप ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण मातृभूमि की स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने युवा वर्ग से शिक्षित और संगठित होकर सामाजिक समरसता का संदेश देने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.