झांसी, अक्टूबर 4 -- झांसी। झांसी मंडल में रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर मध्य रेलवे की अन्तर मंडलीय स्वान प्रतियोगिता शांतितपूर्ण तरीके से हुई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ दिनांक शनिनवार से हुआ। प्रतियोगिता में उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल, आगरा मंडल एवं प्रयागराज मंडल से कुल 05 स्वानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता के दौरान स्वानों की कार्यक्षमता, दक्षता एवं प्रशिक्षण का विभिन्न निर्धारित मानकों पर परीक्षण किया गया, जिसमें विशेष रूप से विस्फोटक एवं बारूद की खोज, मादक एवं नशीले पदार्थों की खोज तथा रेलवे में घटित अपराधों से संबंधित साक्ष्यों की खोज आदि प्रमुख कार्य सम्मिलित रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम झांसी मंडल-लैब्राडोर नस्ल का स्वान, प्रयागराज मंडल-बेल्जियन शेफर्ड नस्ल का स्वान, प्रयागराज मंडल-लैब्राडोर नस्ल का स्वान, आगरा मंडल-लैब्राडोर...