स्वाथ्य जांच शिविर में मरीजों का उपचार, दवाइयां दीं
समस्तीपुर, मई 17 -- विभूतिपुर। प्रखंड के महमदपुर सकड़ा पंचायत सरकार भवन में समाजसेवी महिला स्मिता मिश्रा के सौजन्य से नि: शुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. अविनाश उपाध्याय, डॉ. विनय कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या रश्मि ने मरीजों को मुफ्त परामर्श और उससे संबंधित दवाईयां दी। वहीं मरीजों को ब्लड प्रेशर, सुगर जांच आदि भी की गई। मौके पर आयोजक समाजसेवी स्मिता मिश्रा ने बताया कि जनसेवा ही मेरी मूल भावना है। इसी के तहत समाज के लोगों के लिए यह कैम्प लगया गया है। मौके पर पूर्व सरपंच हरेराम मिश्र, सतीश मिश्र, रजनीश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार झा, सरपंच प्रतिनिधि राम भरोस यादव, महेश ठाकुर, विश्वनाथ मिश्र, रमाकांत मिश्र, रविन्द्र कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.