अल्मोड़ा, अप्रैल 16 -- नवीन, रानीखेत। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तीसरे दिन प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र के नेतृत्व में दमकल केंद्र की टीम ने चिलियानौला स्थित बाबा हैड़ाखान आयुर्वेदिक तथा ताड़ीखेत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटना के रोकधाम के बारे में जानकारी दी। कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों के संचालन के तौर तरीके बताए। आपातकालीन मार्गों पर रुकावट हटाने की अपील भी की। यह भी पढ़ें- आग से बचाव की जानकारी दी यह भी पढ़ें- अग्निशमन उपकरणों की जानकारी दी यह भी पढ़ें- औद्योगिक क्षेत्र बिण में जागरूकता अभियान चलाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...