रांची, फरवरी 16 -- रांची, संवाददाता। झारखंड की उभरती उद्यमी स्वाति लिंडा ने हस्तनिर्मित बांस उत्पादों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। हैदराबाद में आयोजित 9वें राष्ट्रीय यंग एंटरप्रेन्योर्स समिट में 22 राज्यों के प्रतिभागियों के बीच स्वाति ने अपनी प्रस्तुति से ग्रीन एंटरप्राइज श्रेणी में विजेता का खिताब हासिल किया। उन्हें सम्मान स्वरूप Rs.25,000 की नकद राशि और प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इससे पूर्व उन्होंने रांची (एक्सआईएसएस) में आयोजित राज्यस्तरीय समिट में भी हिस्सा लिया था, जहां 40 से अधिक उद्यमियों ने शिरकत की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.