रांची, अप्रैल 15 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में नगड़ी स्थित संत जगत ज्ञान पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में स्वाति रानी 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर रही। वहीं आसमा निशा 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे और वशिष्ठ राज 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तिसरे स्थान पर रहे। वहीं विद्यालय की छात्रा प्रेरणा कुजूर ने 87 प्रतिशत, नीरज साहू ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया। छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन पर विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- सरला बिरला पब्लिक स्कूल की राधिका लोधा 98.6% अंकों के साथ बनीं टॉपर यह भी पढ़ें- सीबीएसई दसवीं का परिणाम जारी, बच्चों में खुशी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.