स्वाति चौधरी ने एशियन पैरा गेम्स में जीता सिल्वर, CM योगी बोले- यूपी की बेटी पर सबको गर्व
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- यूपी की तीरंदाज बेटी स्वाति चौधरी ने एशियन पैरा गेम्स-2026 में महिला W1 स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए गर्व जताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर स्वाति की सफलता को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि भारत के अनगिनत युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री ने स्वाति के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश को स्वाति चौधरी पर गर्व है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी सफलता खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और लगन के दम पर बड़ी कामयाबी हासिल की जा सकती है।खेल सुविधाओं और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.