मधेपुरा, अप्रैल 4 -- मधेपुरा। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सौरभ के पदभार ग्रहण एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद संतोष कुमार सौरभ सबसे पहले बीपी मंडल के प्रतिमा पर अपना पुष्प अर्पित किया। पुष्पांजलि के बाद उन्होंने कहा कि वे संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने और युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. अरुण यादव, संदीप यादव, शशि भूषण मंडल, वसीअहमद, जिला कार्यालय सचिव शत्रुघन भगत, कांग्रेस नेता टर्बेज आलम, एवं युवा कांग्रेस एवं छात्र नेता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...