नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से भाजपा नेता ओंकार सिंह के 14 वर्षीय बेटे आर्यवर्धन की मौत के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें स्वागत समारोह का आयोजक सपा नेता मृत्युंजय यादव उर्फ बिट्टू भी है। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में सहजनवा क्षेत्र के बरहुआ निवासी मृत्युंजय यादव उर्फ बिट्टू, कूड़ाघाट के योगेश यादव और नंदानगर के दरगहिया निवासी मनोज यादव शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, रोड शो के दौरान आयोजित स्वागत समारोह की जिम्मेदारी मृत्युंजय यादव के पास थी। उसी ने जेसीबी किराये पर मंगवाई थी। उसकी भूमिका सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर र...