देवरिया, अगस्त 25 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले में मंगलवार को भाजपा के दो धड़ों में मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। इस संबंध में कुछ भी बोलने से भाजपा के बड़े पदाधिकारी भी परहेज कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के सोशल मीडिया राष्ट्रीय सहसंयोजक शिवानंद द्विवेदी के स्वागत में पार्टी के कार्यकर्ता जिले की सीमा खरोह के पास एकत्र हुए थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर दो धड़ों के बीच विवाद हो गया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे से गुत्थम-गुत्था हो रहे हैं । इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। विवाद के दौरान कुछ लोगों ने एक कार्यकर्ता की जमकर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। किसी तरह उस...