स्वाइन फ्लू से सावधान! बदलते मौसम में इन बातों को अपनाकर खुद का रखें खास ध्यान
नई दिल्ली, जुलाई 20 -- बारिश के मौसम में बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसा वातावरण में नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण होता है। बारिश का मौसम बैक्टीरिया और वायरस के पनपने के लिए बेहतरीन माना जाता है। इस मौसम में जगह-जगह पानी जमा होने से डेंगू और मलेरिया फैलाने वाले मच्छर बहुत तेजी से पनपते हैं। बदलते मौसम में शरीर की इम्यूनिटी की क्षमता कम हो जाती है, जिससे वायरल बुखार और संक्रमण जल्दी होते हैं। इस बदलते मौसम में एक बीमारी जिसका सबसे ज्यादा खतरा रहता है वह स्वाइन फ्लू है। स्वाइन फ्लू एक वायरल श्वसन संक्रमण है, जो इन्फ्लूएंजा ए वायरस के कारण होता है। ये संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बात करने पर निकलने वाली छोटी बूंदों से फैलती है। संक्रमित सतह को छूने के बाद आंख, नाक या मुंह छूने से भी संक्रमण हो सकता है। इस बीमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.