स्वाइन फ्लू से बचने को अपनाएं श्वसन शिष्टाचार, मास्क और सैनिटाइजर
मुरादाबाद, अगस्त 30 -- मुरादाबाद। स्वाइन फ्लू के लगातार बढ़ रहे मामलों ने लोगों में दहशत बढ़ा दी है। कहीं हम भी इसके संक्रमण की चपेट में न आ जाएं-लोगों में यह खौफ बढ़ने लगा है। चिकित्सकों का कहना है कि कुछ जरूरी सावधानियां बरतकर स्वाइन फ्लू के संक्रमण का खतरा टाला जा सकता है। विशेषज्ञों ने सभी लोगों को श्वसन शिष्टाचार को अपना लेने की जरूरत बताई है। श्वसन शिष्टाचार के अंतर्गत खांसने और छींकने के समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू पेपर से ढकें। टिशू पेपर न होने पर खांसते-छींकते समय नाक व मुंह को ढकने में हथेलियों के बजाय कोहनियों का इस्तेमाल करें। अपने हाथों से अपनी नाक व मुंह को न छुएं। वायरस इस तरह से शरीर में प्रवेश कर सकता है। हाथों को कम से कम 20 सेकेंड तक अच्छी तरह साबुन से धोएं या सैनिटाइजर से साफ करें। फ्लू से पीड़ित व्यक्ति से उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.