नई दिल्ली, अगस्त 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता दिल्ली के अस्पतालों में खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. हरप्रीत ने बताया कि अस्पताल में 15 से 20 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। बाकी खांसी-जुकाम वाले मरीज रोज बड़ी संख्या में आ रहे हैं। उन्हें दवा और इंजेक्शन दिए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि अस्पताल ने इंतजाम बढ़ा दिए हैं। आईसीयू में बेड और वेंटिलेटर की संख्या भी बढ़ा दी गई है। एक अतिरिक्त वार्ड भी बनाया गया है। डॉ. हरप्रीत के अनुसार दिल्ली में सबसे ज्यादा इंतजाम राजीव गांधी अस्पताल में ही किए गए हैं।जीटीबी अस्पताल के डीएमएस डॉ. प्रवीण ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए उनके पास किट उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- Haridwar News: स्वाइन फ्लू अलर्ट: मेला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट परखा म...