एटा, सितम्बर 4 -- एटा के रहने वाले एक डॉक्टर को स्वाइन फ्लू संक्रमण के दौरान हार्ट अटैक आ गया। उन्हें आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही एटा का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। संदिग्ध स्वाइन फ्लू संक्रमित बुजुर्ग के घर टीम भेजकर परिजनों की जांच कराई गई। जांच में अन्य कोई संक्रमित नहीं पाया गया। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की टीम वर्तमान में जिले में दो संदिग्ध और एक कन्फर्म स्वाइन फ्लू संक्रमित की देखरेख कर रही हैं। सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि बुधवार रात्रि ढाई बजे आगरा की साइंटिफिक लैब से संदिग्ध स्वाइन फ्लू संक्रमित पाए गए 80 वर्षीय डा. शीलेन्द्र गौड की मौत हो गई। मौत होने की सूचना मिलते ही जनपद में सभी टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। मृतक के परिजनों से संपर्क किया गया ह...