स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती गर्भवती महिला जल्द होगी डिस्चार्ज
मुरादाबाद, अगस्त 31 -- मंडलीय जिला अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में संक्रमण से पीड़ित गर्भवती महिला की हालत में अब काफी सुधार बताया जा रहा है। संभवत: उसे मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 34 महीने से गर्भवती इस महिला को निजी नर्सिंग होम ने स्वाइन फ्लू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया था। अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि इस मरीज की सेहत अब पहले से काफी बेहतर है। मंगलवार को उसे डिस्चार्ज किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को लेकर बढ़ी सतर्कता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.