हाजीपुर, मई 21 -- हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। डेयरी,मत्स्य एवं पशुपालन संसाधन विभाग बरसात के दिनों में होने वाली संभावित स्वाइन फीवर को अलर्ट है। जिले शहरी से लेकर ग्रामीण इलाकों में क्लासिकल स्वाइन फीवर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। यह भी पढ़ें- सुअरों में फैलने वाले रोग से बचाव को लगाया गया टीकाटीकाकरण अभियान का उद्घाटन जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ.प्रभावती कुमारी ने राजापाकर प्रखंड के नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में टीकाकरण अभियान का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि सूअरों में फैलने वाले स्वाइन फीवर नामक रोग खतरनाक है। इसलिए सूअरों का नि:शुल्क टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है।टीकाकरण का लक्ष्य उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 1340 सूअरों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण के लिए सीएसएफ नामक 1340 वैक्सीन का डोज उपलब्ध हु...