स्वाइन फ्लू भारी पड़ रही मरीज की अन्य बीमारियां
वाराणसी, सितम्बर 27 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। एपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. जी. नरसिमुलु ने कहा कि स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 संक्रमण अधिकतर स्वस्थ लोगों में सामान्य रूप से ठीक हो जाता हैं, लेकिन कॉमॉरबिडिटी (जिनमें अन्य बीमारियां पहले से हैं) वाले मरीजों में इसका असर गंभीर हो सकता है। ऐसे मरीजों में संक्रमण केवल बुखार और खांसी तक सीमित नहीं रह सकता। गंभीर स्थिति में निमोनिया, सांस लेने में परेशानी और श्वसन विफलता जैसी जटिलताएं हो सकती हैं। साथ ही फ्लू पहले से मौजूद बीमारियों को भी बिगाड़ सकता है। एसोसिएशन ऑफ फिजिशयंस ऑफ इंडिया (एपीआई) के उत्तर प्रदेश चैप्टर का 43वां दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन 'यूपी एपीकॉन -2026' शनिवार को रोहनिया स्थित गोकुलधाम में शुरू हुआ। इस मौक पर प्रो. जी. नरसिमुलु ने कहा कि मृत्यु दर बहुत कम है। इसके जोखिम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.