फतेहपुर, अगस्त 28 -- फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डा.अनुराग श्रीवास्तव द्वारा स्वाइन फ्लू बचाव व जागरूकता अभियान वृद्धाश्रम में चलाया गया। उन्होने बुजुर्गों व कर्मचारियों को मास्क प्रदान किए, बताया कि बदलते मौसम में जुकाम, खांसी, बुखार जैसी समस्याएं होना स्वाभाविक रहता है। लेकिन ये समस्याएं लगातार बनी रहने पर फ्लू के लक्षण हो सकते हैं। इससे बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करना चाहिए, इस मौके पर अशोक कुमार, सुरेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू पीड़ित के संपर्क में आए लोगों को भी दवा दी जाएगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...