नई दिल्ली, अगस्त 21 -- देश के कई हिस्सों में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। खासकर राजधानी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तो भारी मात्रा में लोग तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत और सिर दर्द की शिकायत लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो लगातार बदलते मौसम की वजह से फ्लू के अलावा भी कई बीमारियां हैं, जिनका खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके शुरुआती लक्षण बड़े आम होते हैं, जैसे गले में दर्द, तेज बुखार, खांसी जुकाम और थकान। ज्यादातर लोगों में ये बीमारी कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है, लेकिन कुछ मामलों में संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है। इससे मरीज के फेफड़ों पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए अगर एक बार स्वाइन फ्लू हो गया है, तो लक्षणों पर खास ध्यान रखने की जरूरत है।स्वाइन फ्लू में दिखें ये लक्षण तो तुरंत अस्पताल जाएं आमतौर पर लोग स्व...