अमरोहा, अगस्त 26 -- प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की जांच व इलाज की व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। स्वाइन फ्लू के संक्रमण को रोकने के लिए संदिग्ध व संक्रमित मरीजों की निगरानी बढ़ाने के निर्दश दिए गए हैं। स्वाइन फ्लू की जांच व इलाज की व्यवस्था के साथ इसके संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। शासन के निर्दश पर टीबी, शुगर, दिल व गुर्दे के मरीजों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लक्षण दिखें तो डॉक्टर से लें सलाह सीएमओ डॉ.रमा कांत सागर ने बताया कि जिला अस्ताल और सभी सीएचसी-पीएचसी समेत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में भी स्वाइन फ्लू ...