स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
हल्द्वानी, अगस्त 27 -- हल्द्वानी। स्वाइन फ्लू (एच-1 एन-1) और अन्य श्वसन संबंधी संक्रमणों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सतर्कता बढ़ा दी है। संभावित मरीजों की बढ़ती संख्या या गंभीर स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों को पहले से सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय हल्द्वानी से वर्चुअल बैठक हुई। सीएमओ ने मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, बेस अस्पताल, बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल, संयुक्त अस्पताल रामनगर समेत सीएचसी और पीएचसी के चिकित्सा अधिकारियों से अस्पतालों की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पतालों में पर्याप्त बेड उपलब्ध रखने के साथ ऑक्सीजन की व्यवस्था, जरूरी उपकरण, जांच सुविधाएं और उपचार संबंधी इंतजाम लगातार जांचे जाएं। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.