कन्नौज, अगस्त 25 -- कन्नौज, संवाददाता। इन्फ्लुएंजा एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चंद्रा ने लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता और सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने खासतौर पर हाथों की नियमित सफाई, खांसते-छींकते समय सावधानी और भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने पर जोर दिया है। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू को लेकर दिल्ली सरकार की एडवाइजरी, स्कूलों के लिए क्या निर्देश?सावधानियों के उपाय सीएमओ ने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए हाथों को साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकेंड तक अच्छी तरह धोना चाहिए। खांसी या छींक आने पर मुंह और नाक को ढकना जरूरी है। बिना हाथ धोए आंख, नाक और मुंह को छूने से भी बचना चाहिए। संक्रमण के प्रसार को रोकन...