उरई, अगस्त 29 -- उरई। संवाददाता देश में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के संक्रमण को देखते हुए शासन के निर्देश पर सीएमओ ने स्वाइन फ्लू संक्रमण से बचाव को एडवाइजरी जारी की है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने और खांसी जुकाम बुखार के लक्षण मिलने पर नजदीकी चिकित्सालय में डॉक्टर की सलाह लेकर इलाज कराने की अपील की है।स्वाइन फ्लू से लखनऊ में एक मौत होने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है। सीएमओ डॉ हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि स्वाइन फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए सभी अस्पतालों में कोविड की तरह हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। अस्पतालों में भी सभी डॉक्टर और कर्मचारी मास्क का प्रयोग करें और आमजन सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाएं, रूमाल से मुंह को ढक कर रखें तथा भीड़भाड़ वाले स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। यह भी पढ़ें- वायरल बुखार के मरीजों की बढ़ ...