रामपुर, सितम्बर 4 -- रामपुर। स्वाइन फ्लू (एच1एन1) का एक मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। गुरुवार को जिला अस्पताल में सीएमएस समेत आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। जिले को 250 एंटी स्वाइन फ्लू वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं मरीजों की जांच के लिए किट भी पहुंच गई है और आरटीपीसीआर लैब को जांच के लिए तैयार कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिला चिकित्सालय में स्वाइन फ्लू के संभावित और पुष्ट मरीजों के उपचार के लिए अलग आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यहां 24 घंटे तीन शिफ्ट में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। मरीजों के संपर्क में आने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्स...