बुलंदशहर, अगस्त 31 -- जिले में स्वाइन फ्लू के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। बुखार और संक्रामक बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में तैयारियां कर दी गई हैं। स्वाइन फ्लू के संदिग्ध और गंभीर मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज से लेकर सभी सीएचसी और पीएचसी तक बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। हालांकि जिले में अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है। जिले में मरीजों की त्वरित जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच किट (टेस्टिंग किट) की डिमांड भेजी गई है। अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में बुखार, सर्दी-जुकाम और सांस लेने में तकलीफ से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। सामान्य बुखार के मरीजों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है, जबकि लक्षण गंभीर दिखने पर मरी...