स्वाइन फ्लू को लेकर जिले में अलर्ट, सुअर बाड़ों में विशेष सतर्कता
लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- स्वाइन फ्लू के केस कई जिलों में सामने आने के बाद खीरी जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग व पशुपालन विभाग को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए अस्पताल में स्वाइन फ्लू को लेकर वार्ड बनाने और सभी व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि जिले में अभी स्वाइन फ्लू का कोई केस सामने नहीं आया है। स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी होने के बाद पशुपालन विभाग ने सबसे पहले सुअर पालकों सुअर बाड़ों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। सुअरों को बाड़े से बाहर न निकलने देने के साथ ही बाड़े के आसपास चूना का छिड़काव नियमित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.दिनेश सचान ने बताया कि सुअर पालकों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.