स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, छह बेड का वार्ड तैयार
मैनपुरी, अगस्त 29 -- बलरामपुर जिले में स्वाइन फ्लू संक्रमित महिला की मौत के बाद पूरे प्रदेश में जारी अलर्ट के बीच मैनपुरी जिला अस्पताल में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने स्वाइन फ्लू के संभावित मरीजों के उपचार के लिए छह बेड का अलग वार्ड तैयार किया है। संदिग्ध मरीजों की जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर उन्हें वार्ड में भर्ती किया जाएगा। संक्रमण से बचाव के लिए चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ को मास्क पहनकर ही मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू अलर्ट का असर साफ दिखाई दिया। इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ मास्क लगाकर मरीजों का उपचार करते नजर आए। अस्पताल प्रशासन ने संक्रमण की आशंका को देखते हुए व्यवस्थाओं में बदलाव किया है और जरूरी सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध कराए हैं। सीएमएस ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.