स्वाइन फ्लू को जनपद में अलर्ट जारी, सीएचसी आइसोलेशन वार्ड रखे सक्रिय
एटा, अगस्त 27 -- स्वाइन फ्लू एक सांस से संबंधित संक्रामक बीमारी है। यह बीमारी इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण होती है। इसके सामान्य लक्षण अन्य बीमारियों जैसे हैं। इससे इसके मरीज को अलग से पहचान पाना मुश्किल होता है। बीमारी की रोकथाम के लिए शासन के निर्देश पर जनपद में अलर्ट जारी किया गया है। सीएचसी पर आइसोलेशन वार्ड सक्रिय रखने के निर्देश एमओआईसी को दिये गये हैं। जिला विशेष चिकित्सक डा.राहुल चतुर्वेदी ने बताया कि जनपद में स्वाइन फ्लू बीमारी से संबंधित कोई केस नहीं है। न ही इसके बारे में जनपद के किसी गांव, देहात से कोई सूचना मिली है। अन्य राज्यों में इसके केस मिलने पर देश भर में दिशा-निर्देश जारी किये जाते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। दिल्ली या अन्य महानगरों में स्वाइन फ्लू संबंधित केस मिलने पर सभी राज्यों में बचाव के लिए जनपद में अलर्ट का आदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.