स्वाइन फ्लू के 11 नए मरीज मिले, सक्रिय केस 52
लखनऊ, सितम्बर 4 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में स्वाइन फ्लू संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को 11 नए मरीज मिले। इनमें दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि नौ मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। पहले से भर्ती मरीजों में दो स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 52 हो गई है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि तेज बुखार के साथ सीने में दर्द, सांस फूलना, रक्तचाप कम होना, बेहोशी, नाखून नीले पड़ना या बलगम में खून आने जैसे लक्षण गंभीर हैं। ऐसे मरीजों की रियल टाइम आरटी-पीसीआर जांच कराकर जरूरत पड़ने पर तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए।बच्चों यह भी पढ़ें- Gridih News: स्वाइन फ्लू की आशंका को लेकर जमुआ में बढ़ी सतर्कता में लगातार तेज बुखार, अत्यधिक सुस्ती, खाना-पीना बंद होना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.