स्वाइन फ्लू के 10 नए मरीज, 15 दिनों में 71 हुए चिह्नित
वाराणसी, सितम्बर 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वायरल बुखार के साथ जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में स्वाइन फ्लू भी लोगों को चपेट में ले रहा है। सोमवार को 10 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें कज्जाकपुरा एवं भदोही के दो बुजुर्ग मरीज कबीरचौरा के मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इनमें एक का इलाज आईसीयू में चल रहा है। पिछले 15 दिनों में स्वाइन फ्लू के 71 मरीज चिह्नित हुए हैं। सीएमओ डॉ. एनपी सिंह का कहना है कि उन 71 मरीजों में ज्यादातर दूसरे जिलों के हैं। सोमवार को मिले 10 मरीजों में सिर्फ एक कमलाशंकर (80) भदोही के हैं। उन्हें मंडलीय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनके अलावा कज्जाकपुरा के भगेलू प्रसाद (78) का भी मंडलीय अस्पताल में इलाज हो रहा है। सीएमओ के मुताबिक, जिले में सोमवार तक स्वाइन फ्लू के 11 सक्रिय केस हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.