स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों के लिए अलग ओपीडी
प्रयागराज, अगस्त 30 -- एसआरएन अस्पताल में शनिवार को स्वाइन फ्लू के मिले एक मरीज के बाद से संभावित लक्षणों वाले मरीजों के लिए अलग ओपीडी चलाए जाने की योजना है। इसके लिए मेडिसिन विभाग में मरीजों को अलग कक्ष में देखेंगे। लक्षण के आधार पर मरीज की पहचान करके जांच और उपचार के लिए सांस रोग विभाग में भेजा जाएगा। प्राचार्य डॉ. एके वर्मा ने बताया कि ओपीडी में संदिग्ध मरीजों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मरीजों, डॉक्टरों और कर्मचारियों को मॉस्क लगाने किए कहा गया है। इसी तरह बेली और कॉल्विन अस्पताल में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों को अलग कक्ष में डॉक्टर देखेंगे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला की हालत गंभीर यह भी पढ़ें- Gridih News: स्वाइन फ्लू: जमुआ में अब तक एक भी मामला नहीं, बावजूद स्वास्थ्य विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.