औरैया, सितम्बर 12 -- स्वाइन फ्लू की आशंका को देखते हुए सीएचसी अछल्दा में मरीजों के लिए अलग वार्ड तैयार किया जाएगा। शनिवार दोपहर औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार ने इसके निर्देश दिए। उन्होंने दवा वितरण से लेकर इमरजेंसी, पैथोलॉजी और टीकाकरण केंद्र तक की व्यवस्थाएं देखीं। दवा लेने पहुंचे मरीजों से भी पूछा कि अस्पताल से दवाएं मिल रही हैं या नहीं। अचानक सीएमओ के पहुंचने से अस्पताल में हलचल रही। सीएमओ ने सबसे पहले दवाखाने में पहुंचकर उपलब्ध दवाओं के बारे में फार्मासिस्ट से जानकारी ली। दवाओं की उपलब्धता देखने के साथ वहां मौजूद मरीजों से वितरण व्यवस्था के बारे में पूछा। इसके बाद इमरजेंसी और वार्ड में मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाएं देखीं। टीकाकरण केंद्र और पैथोलॉजी की व्यवस्था जांचने के बाद उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का जा...