स्वाइन फ्लू के मद्देनजर सतर्कता बरतने के निर्देश
बिजनौर, अगस्त 25 -- दिल्ली व कुछ अन्य राज्यों के साथ यूपी में भी स्वाइन फ्लू के केस सामने आने लगे हैं। बिजनौर में अभी तक कोई ज्ञात केस नहीं मिला है। इसके बावजूद मुख्य चिकित्साधिकारी ने एहतियात बरतने व जिला अस्पताल में एक आइसोलेशन वार्ड रिजर्व रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि स्वाइन फ्लू एक तीव्र संक्रामक रोग है, जो एक विशिष्ट प्रकार के एनफ्लुएंजा वायरस (एच-1 एन-1) द्वारा फैलता है। प्रभावित व्यक्ति में सामान्य मौसमी सर्दी, खासी व जुकाम जैसे ही लक्षण होते हैं, जिनमें नाक से पानी बहना या नाक बंद हो जाना, गले में खराश, बुखार होना, सिरदर्द, शरीर दर्द, थकान, ठंड लगना, पेट दर्द, कभी-कभी दस्त व उल्टी आना शामिल हैं। यह भी पढ़ें- देश भर में अलर्ट, जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच तक नहीं अगर किसी को अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.