गाज़ियाबाद, सितम्बर 10 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को राजनगर एक्सटेंशन और क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र से दो नए मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक अगस्त से अब तक जिले में कुल 48 स्वाइन फ्लू मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 28 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि वर्तमान में 20 मरीज सक्रिय रूप से संक्रमित हैं। सक्रिय मरीजों में से 17 का अस्पताल में भर्ती होकर इलाज चल रहा है, वहीं 3 मरीजों को घर पर ही होम आइसोलेट किया गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. आरके गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को किसी नए मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया, हालांकि अब तक कुल 24 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। लोगों से बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में तकली...