स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज मिले, संख्या 32 पहुंची
बरेली, सितम्बर 25 -- बरेली। जिले में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को जांच में दो नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इनमें जोगी नवादा निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला और तुलसी नगर निवासी 59 महिला में शामिल हैं। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की निगरानी शुरू कर दी है। नए मामलों के साथ जिले में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही संबंधित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमों को सतर्क किया गया है। अधिकारियों ने लोगों से स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.