फरीदाबाद, अगस्त 24 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को स्वाइन फ्लू के दो और नए मामलों की पुष्टि की है। स्मार्ट सिटी में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या चार हो गई है। वहीं, डेंगू का एक मामला भी प्रकाश में आया है। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और निजी अस्पतालों को सरकारी गाइडलाइन से अवगत कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू के दो मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्टस्वाइन फ्लू के नए मामले स्मार्ट सिटी में रविवार से स्वाइन फ्लू के मामलों का सामने आना शुरू हुआ था। यह सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को दो नए मामले सामने आए हैं और द...