हल्द्वानी, सितम्बर 15 -- हल्द्वानी। स्वाइन फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार दिशा-निर्देश जारी कर रहा है। सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि जिले में अब तक 127 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। पूरे कुमाऊं में अब तक 18 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें नैनीताल जिले के 11 मरीज शामिल हैं। शेष में पांच कुमाऊं के अन्य जिलों के हैं जबकि दो अन्य राज्यों के हैं। उन्होंने बताया कि कुमाऊं में अब तक स्वाइन फ्लू से चार मरीजों की मौत हुई है। मरने वालों में दो मरीज नैनीताल जिले के, एक बागेश्वर और एक पिथौरागढ़ का मरीज शामिल था। यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में नवजात सहित स्वाइन फ्लू के चार मामले ये सभी मरीज पूर्व से ही अत्यंत गंभीर अवस्था में थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...