स्वाइन फ्लू की दस्तक, लेकिन अस्पतालों में बचाव की तैयारी नदारद
रायबरेली, सितम्बर 7 -- रायबरेली संवाददाता। जिले में स्वाइन फ्लू यानी इन्फ्लुएंजा-एएचएन संक्रमण की दस्तक के बाद भी अस्पतालों में संक्रमण से बचाव के इंतजाम सवालों के घेरे में हैं। डब्ल्यूएचओ और स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन में संक्रमित मरीज को अलग रखने, मास्क के इस्तेमाल, हाथों की स्वच्छता, पर्याप्त वेंटिलेशन और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क को सीमित करने के निर्देश हैं, लेकिन जिले के अस्पतालों में इन सावधानियों का पालन होता कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है। जिले में स्वाइन फ्लू के मरीज सामने आने के बावजूद अस्पतालों में मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच संक्रमण से बचाव को लेकर पर्याप्त जागरूकता दिखाई नहीं दे रही है। संक्रमित मरीज के साथ रहने वाले परिजन कई जगह बिना मास्क के ही संपर्क में आ रहे हैं। ओपीडी में भी खांसी-बुखार वाले मरीजों की अलग स्क्रीनि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.