स्वाइन फ्लू की चपेट में तीन लोग, सक्रिय केस 68
लखनऊ, सितम्बर 7 -- राजधानी में स्वाइन फ्लू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। सोमवार को तीन नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि अब तक एच1एन1 संक्रमण के चलते 24 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। इनमें से 20 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं नए मिले तीन संक्रमितों में एक की हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। दो मरीज डॉक्टर-कर्मचारियों की निगरानी में घर पर ही आइसोलेशन में हैं।सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.