मथुरा, सितम्बर 3 -- स्वाइन फ्लू केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सोशल मीडिया पर ग्रुप एक्टिव कर दिया है। इसमें सूचनाओं का आदान-प्रदान होगा। इसमें बीमारी से संबंधित निजी चिकित्सक एवं पैथोलॉजी संचालकों को भी जोड़ा जा रहा है। निजी चिकित्सकों से कहा जा रहा है कि मरीज पॉजिटिव आने पर सूचना स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें। मौसम बदलने से लोगों का स्वास्थ्य गड़बड़ा रहा है। सर्दी, जुकाम, बुखार सहित अन्य बीमारियों के मरीज उपचार को सरकारी एवं निजी केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं। इसके साथ-साथ अब स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। फ्लू के मरीज प्रकाश में आने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लेकिन धरातल पर स्थिति इसके विपरीत बताई गई है। साथ ही विभाग ने सोशल मीडिया पर सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए व्हाट्सएप ग...